वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा पर बढ़ा हुआ टैक्स होगा वापस , CM ने दिया आदेश
वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा पर बढ़ा हुआ टैक्स होगा वापस , CM ने दिया आदेश
Share:

जम्मू : जो श्रद्धालु हेलीकाप्टर से वैष्णो देवी जाते है उनके लिए यह अच्छी खबर है। क्योकि जम्मू-कश्मीर सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा पर जो टेक्स बढ़ाया था वह अब वापस लेने का फैसला किया है। भाजपा सरकार के द्वारा इस टैक्स पर गहरी नाराजगी जताने के बाद यह फैसला लिया गया है।

भाजपा महासचिव राम माधव जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री पर टैक्स वापस लेने के लिए दबाव बनाने को कहा। फिर निर्मल सिंह ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मुलाकात की। इसके बाद CM ने वित्त मंत्री से यह फैसला वापस लेने को कहा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा पर 12.5 फीसदी टैक्स लगाने का निर्णय लिया था। कांग्रेस ने इसे जजिया कर करार दिया था।

जबकि भाजपा शुरू से इसे वापस करने की मांग कर रही थी। इससे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के सहारे केंद्र और जम्मू-कश्मीर की सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों से मनमाने टैक्स वसूल रही है यही वजह है कि वैष्णों देवी आने वाले श्रद्धालुओं का संख्या 93 लाख से कम होकर 78 लाख हो गई है। जो लोग यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर की डिमांड करते हैं, उन्हें 12 फीसदी सरचार्ज भी देना पड़ता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -