वैशाख पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें दान, हो जाएंगे मालामाल
वैशाख पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें दान, हो जाएंगे मालामाल
Share:

वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। आप सभी को बता दें कि इस बार ये पूर्णिमा 16 मई को है। जी हाँ और इसी दिन भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ भारत में बल्की दुनिया के कई अन्य देशों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आप सभी जानते ही होंगे कि वैशाख मास की पूर्णिमा बहुत ही खास होती है।

जी हाँ और इस साल 15 मई दिन रविवार को व्रत की पूर्णिमा रहेगी यानी इस दिन व्रत करना उत्तम माना जाता है। इसी के साथ दूसरे दिन 16 मई दिन सोमवार को स्नान दान की पूर्णिमा रहेगी। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा पर यदि अपनी राशि अनुसार दान किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए बताते हैं राशि के अनुसार दान।
 
मेष राशि- मेष राशि के लोग वैशाख पूर्णिमा के दिन प्यासे लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था करें।

वृष राशि- जरूरतमंदों को चप्पल, जूते, छाता आदि का दान करें।

 
मिथुन राशि- ऋतु फल जैसे आम, तरबूज, खरबूजा आदि का दान करें।

कर्क राशि- छतरी का दान करें। वैशाख माह में छाया प्रदान करने वाली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

 
सिंह राशि- गरीबों को सत्तू दान करें। साबूत अनाज का दान भी कर सकते हैं।

कन्या राशि- अनाथ आश्रम या बाल आश्रम में ठंडक पहुंचाने वाली चीजों जैसे- पंखा, कूलर के अलावा अनाज का दान करें।

 
तुला राशि- वैशाख पूर्णिमा पर छाया देने वाले पेड़ लगाए।

वृश्चिक राशि-  मटके के ऊपर तरबूज या खरबूज रखकर ब्राह्मण को दान करें।

इन 7 राशि वालों पर भारी पड़ेगा 16 मई का चंद्रग्रहण

इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा

10 मई से वक्री होने जा रहे है बुध, जानिए किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -