YouTube चैनल ने मॉर्फ की इस अभिनेत्री की  तस्वीर, भड़की एक्ट्रेस बोली- 'माफ़ नहीं करुँगी'
YouTube चैनल ने मॉर्फ की इस अभिनेत्री की तस्वीर, भड़की एक्ट्रेस बोली- 'माफ़ नहीं करुँगी'
Share:

टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वह इन दिनों अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताती हैं। हालाँकि अब हाल ही में उन्होंने अपना गुस्सा जताया है। जी दरसल एक यू ट्यूब चैनल ने उनकी गलत फोटो दिखाकर बॉडी शेमिंग की और ऐसा करने वाले यू ट्यूब चैनल को अब वाहबिज ने फटकारा है। जी दरअसल एक मीडिया हाउस ने उनकी मॉर्फ इमेज का इस्तेमाल करके यह दावा किया था कि पिछले कुछ समय से उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में जैसे ही वाहबिज ने इसे देखा उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vahbiz Dorabjee (@vahbz)

वहीं उनके एक्शन को देखते हुए कई टीवी हस्तियों ने उनका सपोर्ट किया है। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी से लेकर अभिनेता शक्ति अरोड़ा तक शामिल है जिन्होंने उनका समर्थन किया। आप देख सकते हैं वाहबिज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यू ट्यूब चैनल द्वारा इस्तेमाल की गई तस्वीर और अपनी वास्तविक फोटो को जोड़कर शेयर किया और कहा कि, 'वो इस मामले में उन्हें छोड़ने वाली नहीं है।' आप सभी को बता दें कि ये तस्वीर उनकी दोस्त मुनिष्का खटवानी की बर्थडे पार्टी की हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ शामिल हुईं थी। इनमे पहली तस्वीर में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है जबकि दूसरी फोटो में वो नॉर्मल लग रही है।

आप देख सकते हैं वाहबिज ने दोनों में अंतर बताते हुए एक नोट भी लिखा। वह लिखती हैं, "खुद देखिए अंतर।।। यही वजह है कि मीडिया के एक खास वर्ग हमारी नजरों में सम्मान खो रहा है। कल रात मैं एक बर्थडे पार्टी में थी और एक मीडिया पोर्टल ने मेरी बाइट के साथ ये किया। इस तस्वीर को सिर्फ इसलिए मॉर्फ किया गया है ताकि कुछ व्यूज मिल सके। #टीवी मसाला की ये कितनी शर्मनाक हरकत है। मैं इस झूठ को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। कुछ व्यूज पाने के लिए किसी को डीफेम और उसकी बॉडी शेमिंग करने को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vahbiz Dorabjee (@vahbz)

इसे देखकर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने कहा कि, 'उन्हें चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ये एक घिनौना काम है।' वहीं अभिनेता शक्ति अरोड़ा ने लिखा, 'ये बहुत बुरा और अनैतिक काम है"। आप सभी को बता दें कि वाहबिज ने साल 2010 में सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' से डेब्यू किया था और उन्हें आखिरी बार शो 'बहू हमारी रजनी कांत' में देखा गया था।

बहुत खास अंदाज में करण जौहर ने दी बेबो को जन्मदिन की बधाई

महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल, शक के दायरे में है ये नेता

आखिर कैसे रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने घटाया 40 किलो वजन, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -