नंबर वन बना महाराष्ट्र, सबसे ज्यादा वैक्सीन की दोनों डोज देने का बनाया रिकॉर्ड
नंबर वन बना महाराष्ट्र, सबसे ज्यादा वैक्सीन की दोनों डोज देने का बनाया रिकॉर्ड
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र ने एक बार फिर बड़ा रिकार्ड बनाया है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत वैक्सीन की दोनों डोज देने में महाराष्ट्र देश में नंबर वन पर है। जी दरअसल बीते शनिवार (4 सितंबर) को एक दिन में 12 लाख 6 हजार 327 लोगों की वैक्सीन दी गई। ठीक ऐसे ही राज्य में वैक्सीनेशन मुहिम के तहत अब तक दी गई वैक्सीन की कुल डोज की संख्या 6 करोड़ 27 लाख से ज्यादा हो गई है। आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले देश में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया था और अब उसके बाद महाराष्ट्र ने यह रिकॉर्ड बनाया है।

जी दरअसल राज्य में बीते 21 अगस्त को एक ही दिन में 11 लाख 4 हजार 464 लोगों को वैक्सीन देकर महाराष्ट्र ने अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। वहीँ उसके बाद बीते शनिवार महाराष्ट्र ने उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नई ऊंचाई हासिल कर ली। बीते शनिवार को वैक्सीनेशन मुहिम के तहत 12 लाख 6 हजार 327 लोगों को वैक्सीन दी गई और वैक्सीनेशन प्रोग्राम का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

वहीँ सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ। प्रदीप व्यास ने कीर्तिमान स्थापित होने के बाद कहा- 'इस रिकॉर्ड को हासिल करने में स्वास्थ्य विभाग के सभी घटकों का हाथ है।' मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र में अब तक कुल 6 करोड़ 15 लाख 16 हजार 137 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बताया जा रहा है इनमें दोनों डोज ले चुके लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले नंबर पर है।

फिरोजाबाद, मथुरा के बाद अब सीतापुर में रहस्यमयी बुखार ने मचाया कोहराम, 50 लोगों की मौत

चीन ने भारी आंधी के कारण जारी किया येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश से लापता हुई थी झारखंड की महिला, 12 साल बाद दूसरे देश में मिली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -