मैंने कभी शाह के पैर नही छुएः जनरल सिंह
मैंने कभी शाह के पैर नही छुएः जनरल सिंह
Share:

नई दिल्ली : कुत्ते और प्रेस्टीट्युट जैसी विवादित बयानबाजियों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने बीजेपी में पुनः अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए अमित शाह के संबंध में कहा है कि मैंने कभी भी शाह के पैर नही छुए है। जनरल सिंह यह बात उस वीडियो के सामने आने के बाद सफाई देते हुए कह रहे थे, जिसमें वो शाह के पैर छुते हुए दिख रहे है। जनरल ने कहा कि यह किसी की शरारत है और यह वीडियो उनका नही है। बता दें कि वीडियो में शाह के बीजेपी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद एक व्यक्ति उनके पैर को छु रहा है।

इस वीडियो को सोशल साइट्स पर वी के सिंह का बताया जा रहा है। पूर्व सेना अध्यक्ष ने कहा कि यह वीडियो विजयपाल तोमर का है, उनका नही। सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लोग इस शरारत का मुकाबला करने को तैयार हो जाए। उन्होने यह भी लिखा कि विजयपाल तोमर का वीडियो यह कहते हुए चल रहा है कि यह मैं हूूँ। सिंह ने इस ट्वीट में एक बार फिर से प्रेस्टीट्यूट शब्द का इस्तेमाल करते हुए लिखा है कि यह प्रेस्टीट्यूट की शरारत है।

इससे पहले भी बीते साल सिंह ने अप्रैल में कहा था कि पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा यमन में फंसे भारतीयों को निकालने से भी ज्यादा रोमांचक था। यह बयान सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक चर्चा का कारण बन गई तो सिंह ने ट्वीट में मीडिया के लिए प्रेस्टीट्युट शब्द का इस्तेमाल किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -