नई दिल्ली : एक बार फिर से लुटियंस जोन पर स्थित अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की वकालत की जा रही है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह चाहते है कि अकबर रोड अब महाराणा प्रताप रोड बन जाए। इसके लिए उन्होने शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा है।
अपने पत्र में सिंह ने कहा है कि सच्चे धर्मनिरपेक्ष और जनप्रिय राजपूत राजा ने कई पीढियों को प्रोत्साहित किया लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। कुछ दिनों पहले हरियाणा सरकार ने भी अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का अनुरोध किया था।
शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू को लिखे अपने पत्र में सिंह ने कहा है कि मुझे लगता है कि कई पीढ़ियों को प्रोत्साहित करने वाले एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व को उचित सम्मान नहीं दिया गया।