उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त
Share:

नई दिल्ली : आज लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकीं है। बता दें कि उत्तराखंड में कुल 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में कम मतदान होने से सभी पार्टियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है। वहीं नैनीताल सीट पर कांग्रेस के हरीश रावत भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट तकरीबन 2 लाख वोटों से पीछे हैं। 

भाजपा की जीत पर बोला यह अभिनेता, मोदी और शाह है राजनीति के बाप, अब कभी भी...'

ऐसा रहा प्रदेश की सीटों का हाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को 636547 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 397466 वोट मिले हैं। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत 465037 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 194703 वोट पर बने हुए हैं। टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 527404 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 246216 वोट पर बने हुए हैं। 

रुझानों में बहुमत के बाद बोले शाह- यह जीत पूरे भारत की जीत है

इसी के साथ नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 687319 वोट और कांग्रेय प्रत्याशी हरीश रावत को 405617 वोट मिले हैं। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा 416551 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा 201481 वोट पर बने हुए हैं। पौड़ी में कांग्रेस ने भाजपा सांसद बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी को उतारकर चुनाव रोचक बना दिया है। 

पीएम मोदी की प्रचंड जीत पर इजरायल के पीएम ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

लोकसभा चुनाव 2019 : UP की सियासत में 4 गांधी, जानिए कौन होगा मौन और किसकी आएगी आंधी ?

प्रचंड जीत के बाद रजनीकांत ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -