ATS रिजवान को रिमांड के लिए मुंबई लेकर गई
ATS रिजवान को रिमांड के लिए मुंबई लेकर गई
Share:

कुशीनगर : 26 जनवरी से पूर्व ही कसया से पकड़े गए आईएस से संबंध रखने वाले रिजवान को एटीएस की टीम ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को मुम्बई लेकर गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रिजवान की गिरफ्तारी के बाद रात तक उससे पूछताछ हुई। शनिवार की सुबह 9.30 पर उसे एसीजेएम आशीष चौरसिया द्वारा गठित स्पेशल कोर्ट में एटीएस ने पेश किया।

कोर्ट ने रिजवान को ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया। पुलिस ने अपनी एक जानकारी में कहा है की कसया के छोटका सबया निवासी साढ़े सोलह वर्षीय रिजवान पुत्र निजामुद्दीन चार भाइयों में सबसे बड़ा है। पुलिस के अनुसार मुम्बई में उसके खिलाफ बीते वर्ष राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का मुकदमा दर्ज है।

शुक्रवार को एटीएस व आईबी की टीम ने उसे कसया बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने उसके साथ एक अन्य युवक को भी संदेह के आधार पर उठाया गया था। हालांकि दूसरे युवक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है परन्तु उसे बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -