आसमान पर पारा, गर्मी और उमस ने किया उत्तराखंड को बेहाल
आसमान पर पारा, गर्मी और उमस ने किया उत्तराखंड को बेहाल
Share:

उत्तराखंड में अब बढ़ते पारे लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी भीषण गर्मी के आसार जताए है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में शनिवार को पारा रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था।इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इससे पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। मौसम केंद्र का मानना है कि आज भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक सबसे अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21.5 तक पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़त से दिन और रात दोनों की गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही उमस बहुत ज्यादा महसूस हुई| धूप निकलने के बाद गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर बाद तापमान में उछाल आया। शाम को हल्की हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन रात होते-होते एक बार फिर उमस बढ़ गई।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब आधे डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई माह में अभी एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना कम है। इससे लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकेगी।

JioMart के लॉन्च के बाद ग्राहकों को मिल सकता है बंपर डिस्काउंट

क्या आपके 'जन धन' खाते में नहीं आ रहे पैसे ? बंद अकाउंट को ऐसे करें एक्टिवेट

SBI : इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके आसानी से जान सकते है अकाउंट बैलेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -