इस राज्य में हो सकती है बर्फबारी, IMD ने दी चेतावनी
इस राज्य में हो सकती है बर्फबारी, IMD ने दी चेतावनी
Share:

देहरादून: आज राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फ भी गिर सकती है। राजधानी देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं, सुबह के वक़्त कुहासा भी रह सकता है। 

देहरादून में रात को ओस बढ़ने से ठंडक में वृद्धि हो रही है। अधिकांश क्षेत्रों में रात को अच्छी खासी ओस गिर रही है। ओस से सुबह के वक़्त भी अच्छी खासी ठंड़ हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ओस और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकांश मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ सकता है। खास तौर पर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे में इजाफा हो सकता है। 

वही इससे प्रातः और शाम के समय ठंडक में वृद्धि हो सकती है। ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। खास तौर पर प्रातः एवं शाम को घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दिन के वक़्त अभी मौसम सामान्य है, मगर अगले कुछ दिनों में दिन में भी ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

26/11 RSS की साजिश: जब हफ़ीज़ सईद ने पढ़ी थी दिग्विजय सिंह द्वारा लॉन्च की गई किताब

आज चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हो सकते हैं परमबीर सिंह

अफसरों के अजब-गजब कारनामे! भगवान शिव को भेजा अवैध कब्जे का नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -