यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक शव बरामद
यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक शव बरामद
Share:

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ट्रक खाई में गिर गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। तीनों स्थानीय हैं। ट्रक जानकी चट्टी से लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच में पडऩे वाले पुल के पास हुआ। 

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। एक शव बरामद कर लिया गया है।इसके साथ ही बाकी अन्य दो की तलाश जारी है।उत्तरकाशी के नौगांव में थली मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से मंजियाली के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत व्यक्ति हो गई। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।वहीं पिथौरागढ़ में घाट पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। यहां हल्द्वानी और टनकपुर जाने वाले कई वाहन फंस गए हैं। इसके अलावा बारहमासी सड़क पर काम चलने के कारण यहां मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है। वहीं जेसीबी द्वारा मलबे को हटाया जा रहा है।

वंदे भारत मिशन के तहत पहला विमान पहुंचा जयपुर, 138 प्रवासी भारतीय पहुंचे स्वदेश

बैंक में शाखा प्रबंधक ने नहीं लगाया था मास्क, कटा चालान

फुल फाइनेंस कर रही महिंद्रा, महिला खरीदार को मिल रही ​खास छूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -