इस राज्य में अब CNG से चलेंगी रोडवेज की बसें
इस राज्य में अब CNG से चलेंगी रोडवेज की बसें
Share:

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें शीघ्र ही CNG से चलेंगी। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। रोडवेज की 600 बसों को डीजल से CNG में तब्दील किया जाएगा। दरअसल, परिवहन निगम ने पिछले दिनों दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं, जो कि CNG से चलती हैं। यह देहरादून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों से डीजल वाहन की तुलना में रोडवेज को बहुत कमाई हो रही है। 

वही बीते दिनों इसी आधार पर बोर्ड मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि परिवहन निगम की 600 बसों को CNG में संचालित किया जाएगा। इसके साथ-साथ निगम जो लगभग 300 अनुबंधित बसें अपने बेड़े में जोड़ेगा, वह भी CNG से संचालित होंगी। इसके लिए निगम ने बाकायदा प्रोत्साहन की स्कीम भी बनाई है। इसी क्रम में परिवहन निगम ने अपनी बसों में CNG किट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें लगभग 50 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है, जिसके लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी कर ली है। निगम के अनुसार, टेंडर निकलने के पश्चात CNG में बसें परिवर्तित करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी जाएगी।

मुनाफे का सौदा है CNG बस:-
जिस प्रकार से डीजल की कीमतों में निरंतर इजाफा हो रहा है, उस हिसाब से परिवहन निगम कई रूटों पर बहुत कम कमाई या नुकसान में बसों का संचालन कर रहा है। CNG किट लगाने के पश्चात् इन बसों का खर्च कम तथा कमाई अधिक हो जाएगी। इसी आधार पर निगम ने CNG बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम के जीएम संचालन दीपक जैन के अनुसार, टेंडर निकाला जा चुका है। शीघ्र ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

दुनिया के सबसे प्रदूषित 10 जगहों में भारत के ये 3 शहर भी हुए शामिल, देखें पूरी सूची

दुबई सरकार की तरफ से बोनी कपूर के परिवार को मिला जन्मदिन का खास तोहफा

दिल्ली दंगा: मजहबी नारे लगाती भीड़ ने दीपक को पीट-पीटकर मार डाला, चश्मदीद ने बताई खौफनाक सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -