दूसरे राज्यों में फंसे लोग अपने घरों के लिए हुए रवाना
दूसरे राज्यों में फंसे लोग अपने घरों के लिए हुए रवाना
Share:

प्रदेश सरकार ने शेल्टर होम में क्वारंटीन दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घरों में भेजने की अभियान की शुरुआत कर दी है। यह शुरुआत शुक्रवार से शुरू हुई। यूपी भेजने के लिए गढ़वाल में फंसे लोगों के लिए हरिद्वार और कुमाऊं में फंसे लोगों के लिए बरेली को ट्रांजिट केंद्र बनाया गया है।इसी क्रम में आज शनिवार को देहरादून स्थित जैन धर्मशाला और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से मजदूरों को रोडवेज की बसों से रवाना किया गया। इससे पहले इन बसों को सैनिटाइज किया गया। मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर इन्हें बस में बैठाया गया। स्पोर्ट्स कॉलेज से करीब 500 मजदूरों का आज रवाना किया जाना है। 

वहीं हल्द्वानी स्टेडियम में बने शेल्टर होम से 124 लोगों को रवाना किया गया है। टनकपुर से पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले के राहत शिविरों से उत्तर प्रदेश के 441 लोगो को रोडवेज बसों से भेजा गया है। चम्पावत जिले में 361 और पिथौरागढ़ जिले के राहत शिविरों में 80 लोग ठहराए गए थे।लॉकडाउन में फंसे यूपी के लोगों की हरिद्वार से घर वापसी शुरू हो गई है। राहत कैंपों से लोगों को ले जाने के लिए बसें पहुंच गई हैं। 1063 प्रवासी श्रमिक आज अपने घर लौटेंगे | थाना भगवानपुर की काली नदी चौकी से उत्तरप्रदेश पुलिस को सौपने की तैयारी की जा रही है। जनपद सहारनपुर से 43 बस रोडवेज की आई हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की डॉक्टरों की टीम द्वारा स्कीनिंग करने बाद जनपद सहारनपुर प्रशासन को सौप दिए जाएंगे। हरिद्वार से उत्तराखंड के दूसरे जिलों में रहने वाले लोग भी आज बसों से भेजे गए। भगवानपुर बॉर्डर से श्रमिकों को 40 बसों के जरिए यूपी में उनके घरों के लिए रवाना किया गया है।उत्तराखंड रोडवेज की बसों से लोगों को हरिद्वार और बरेली ले जाया जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर लेकर आ रही यूपी की बसों में उन्हेंं उनके गंतव्य स्थलों को भेज दिया जाएगा। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया गया है।इसी तरह राजस्थान की बसें उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुुंचेंगी। यहां राज्य में ठहरे राजस्थान के लोगों को इन्हीं बसों में भेजा जाएगा। जहां से उत्तराखंड रोडवेज की बसें यहां के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी।

शहर में गुजारा मुमकिन नहीं है लेकिन गाँव बचा लेगा उम्मीद यही है

लाखों भारतीयों की नौकरी पर मंडराया खतरा, ओमान सरकार ने बनाया नया कानून

जम्मू में आतंकी घुसपैठ से लोगों में मचा कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -