केंद्रीय गृहमंत्री ने दिए कुछ समय रूकने के संकेत
केंद्रीय गृहमंत्री ने दिए कुछ समय रूकने के संकेत
Share:

देहरादून : केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार होने की संभावनाए हैं ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश को इस बारे में प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है। इस मामले में जन संगोष्ठी में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री का यह विशेषाधिकार है मगर इतना ही कह सकता हूं कि कुछ समय रूकिए।

राजनाथ सिंह ने सवाल किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर उत्तराखड से काफी समय से मांग की जा रही थी। उत्तराखंड की ओर से कयास लगाए जा रहे थे। आखिर क्या इस तरह के प्रस्तावित विस्तार में उत्तराखंड को स्थान मिलेगा इस पर कुछ देर ठहरना होगा। दरअसल लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की 5 सीटों पर ही कब्जा जमा लिया था।

ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा। मगर ऐसा हो नहीं पाया। अब यह बात सामने आ रही है कि कोश्यारी को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है उन्हें राज्य सभा की ओर से सांसद बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो फिर सीएम कैंडिडेट पद के लिए भी भाजपा से कई अच्छे नेता दावेदारी कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -