उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का दुखद निधन, सीएम रावत ने जताया शोक
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का दुखद निधन, सीएम रावत ने जताया शोक
Share:

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व गवर्नर सुदर्शन अग्रवाल का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल में देहांत हो गया है। सुदर्शन 88 वर्ष के थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।  सुदर्शन अग्रवाल जनवरी 2003 से लेकर 22 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के गवर्नर थे। 25 अक्टूबर, 2007 को उन्होंने सिक्किम के गवर्नर पद की शपथ ग्रहण की थी।

इससे पहले वह उत्तरप्रदेश में भी तीन जुलाई, 2004 से सात जुलाई 2004 तक उत्तरप्रदेश के गवर्नर भी रहे थे। इससे पहले वह उच्च सदन के महासचिव भी रहे थे। उत्तराखंड में गवर्नर रहते हुए हिम ज्योति स्कूल की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले सुदर्शन अग्रवाल का जन्म 19 जनवरी, 1931 में पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। राजभवन के एक बयान में गवर्नर बेबी रानी मौर्य ने अग्रवाल के देहांत पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

मौर्य ने कहा कि अग्रवाल एक कुशल प्रशासक और महान सामाजिक कार्यकर्ता थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अग्रवाल की गवर्नर के रूप में उत्तराखंड को दिशा देने में अहम् भूमिका रही। उनकी समाजसेवा में बड़ी रुचि थी। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बजट 2019: आज सदन में पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वे, जानिए क्या है बजट से संबंध

सवर्ण आरक्षण से कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, लेकिन क्या बजट बढ़ाएगी सरकार ?

मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट, क्या इन चुनौतियों से निपट पाएंगी वित्त मंत्री ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -