Uttarakhand Election Results: उत्‍तराखंड में आए 37 सीटों के रुझान, 22 पर भाजपा आगे-15 पर कांग्रेस
Uttarakhand Election Results: उत्‍तराखंड में आए 37 सीटों के रुझान, 22 पर भाजपा आगे-15 पर कांग्रेस
Share:

उत्‍तराखंड में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा निराश यह कुछ ही समय में पता लगने वाला है। आप सभी को बता दें कि आज उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके अलावा आपको हम यह भी बता दें राज्‍य में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। जी दरअसल आज 632 प्रत्‍याशियों के भविष्‍य का फैसला होने जा रहा है।

वहीं अब तक उत्‍तराखंड में 13 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि छह सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। आप सभी को बता दें कि उत्‍तराखंड में सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू हो गई। वहीं इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू होने वाली है।

आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी और पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जनता कांग्रेस को बहुमत देगी, एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। 48 के आसपास सीट आएंगी। हमें किसी तरह की चिंता नहीं है। आपको यह भी बता दें कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। दूसरी तरफ कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। जी हाँ और इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं।

हमारी लड़ाई अभी शुरू हुई है: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी का संदेश

पंजाब में अगर 'झाड़ू' चली, तो हरपाल सिंह चीमा बन सकते हैं डिप्टी सीएम

Punjab Election Result: पंजाब में शुरुआती रुझानों में आप ने बनाई कांग्रेस पर बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -