सियासी सर्जिकल स्ट्राइक के लिए AAP के कर्नल ने चुने 3 कमांडर
सियासी सर्जिकल स्ट्राइक के लिए AAP के कर्नल ने चुने 3 कमांडर
Share:

देहरादून: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल ने राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तीन कमांडर (कार्यकारी अध्यक्ष) चुन लिए हैं। इस बार मंशा सीधे घर-घर तक पहुंचकर विपक्षी दलों के वोट बैंक पर सेंध लगाने का है। आम आदमी पार्टी के 3 कार्यकारी अध्यक्षों के ऐलान को राजनीतिक हलकों में कुछ इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

वही उत्तराखंड में पहली बार पूरे जोश खरोश के साथ भाग्य आजमा रही आप, बीजेपी या कांग्रेस के मुकाबिल कहीं भी कमजोर होना नहीं चाहती। लिहाजा, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के इस्तीफे के साथ-साथ तीन कार्यकारी अध्यक्षों का ऐलान कर्नल कोठियाल ने कर दिया। इनमें गढ़वाल मंडल के लिए पूर्व IPS अनंत राम चौहान का नाम चयनित किया गया है।
 
वही अनंत राम चौहान के बैकग्राउंड तथा उनकी छवि को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। बीजेपी, कांग्रेस के भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर मैदान में जोर आजमाइश कर रही आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि जनता पूर्व IPS पर अपना विश्वास दिखाएगी। दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल में पार्टी ने भूपेश उपाध्याय को चयनित किया गया है। कुुमाऊं में भूपेश लोकप्रिय नाम है। वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। लिहाजा, आप आलाकमान ने उनके प्रोफाइल को देखते हुए उनका नाम चयनित किया है। तीसरा, तराई के लिए पार्टी ने प्रेम सिंह राठौर का जो नाम चयनित किया है, वह बिजली विभाग के पूर्व SDO हैं।

6 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, तेलंगाना के मंत्री बोले- आरोपी को एनकाउंटर में मारेंगे

बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने एक दूसरे के चुनाव चिन्ह पर की टिप्पणी

गुजरात भाजपा में अंतरकलह, पूरा कैबिनेट बदलना चाहते हैं CM भूपेंद्र, नितिन पटेल और रुपाणी नाराज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -