उत्तराखंड चुनाव 2022: बीजेपी के महासंपर्क अभियान का हुआ शानदार आगाज
उत्तराखंड चुनाव 2022: बीजेपी के महासंपर्क अभियान का हुआ शानदार आगाज
Share:

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी। पार्टी दफ्तर में प्रेस वार्ता के चलते उन्होंने पूरे राज्य में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की खबर दी। इसके साथ ही मदन कौशिक ने कहा कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। 

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करेंगे। इस अभियान के तहत जनता से संपर्क साधा जाएगा। बता दे कि यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ-साथ महासंपर्क अभियान बुधवार को प्रदेश के अन्य जिलों से भी आरम्भ कर दिया गया है।

वही दूसरी तरफ उत्तराखंड की चुनावी राजनीती गरमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं के 11 नवंबर से धुआंधार दौरे आरम्भ हो जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं। इस माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास एवं जनसभाओं के समारोह भी तकरीबन निर्धारित हो गए हैं, जिनकी पार्टी जल्द ही ऐलान कर देगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में राज्य महामंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में केंद्रीय नेताओं के प्रवास समारोहों पर मंथन हुआ। 

क्या भारत-चीन के बीच होने वाला है युद्ध ? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 1962 जैसे हालात न हो जाएं

जैसे राहुल गांधी ने किया था PM मनमोहन का अपमान, अब चन्नी के साथ वही व्यव्हार कर रहे सिद्धू

जानिए क्यों चिराग और चाचा पशुपति ने पीएम मोदी का जताया आभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -