देहरादून पुलिस ने ऐसे संभाला मोर्चा, कहा आप घर पर रहिये
देहरादून पुलिस ने ऐसे संभाला मोर्चा, कहा आप घर पर रहिये
Share:

दून पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अपने काम की एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इसके साथ ही  इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि पुलिस आपके लिए सड़कों पर है, आप अपने घर पर ही रहिये। वहीं दून पुलिस ने शुरुआत में ही मोर्चा संभाल लिया था। इसके साथ ही पुलिस की शुरूआती भूमिका लॉकडाउन में कानून व्यवस्था का पालन कराने से शुरू हुई थी। लेकिन दो दिन बाद ही पुलिस ने लोगों की रसोई का जिम्मा भी अपने कंधों पर ले लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की सभी थाना क्षेत्रों में डिलीवरी ब्वायज की तैनाती कर लोगों को राशन व खाना पहुंचाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही जो लोग दुकानों पर लाइनों में लगे थे, अब उन्हें घर पर ही भोजन व राशन की आपूर्ति की जा रही है। इससे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ, बल्कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में मदद मिली। इसके बाद कंट्रोल रूम पर लोगों की सहायता शुरू की गई।

इसके साथ ही समय समय पर खुद पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी इस कंट्रोल रूम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को दूर करने में मदद कर रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में पुलिस ने अपने इन्ही सब कामों को दर्शाया है। जिससे , लोग निश्चिंत होकर घर मे रहें। वहीं थानों में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा हैं। डीआईजी जोशी का कहना है कि पुलिसकर्मी जनता की सेवा में जुटे हैं।

फटाफट सामने आ सकते है कोरोना पॉजिटिव, इस मशीन को मिली मान्यता

कोरोना से बचने के लिए हर नियम को फॉलो कर रहे स्वास्थकर्मी

कोरोना: सुविधाओं की कमी से जूझ रहे अफ्रीकी देश, 10 लाख लोगों के लिए सिर्फ 5 बेड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -