उत्तराखंड के कोरोना संक्रमित भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम
उत्तराखंड के कोरोना संक्रमित भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) MLA सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में देहांत हो गया है। MLA सुरेंद्र सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा सीट से MLA थे। 

कुछ ही दिनों पहले उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है। सुरेंद्र सिंह जीना बेहद लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार MLA चुने गए थे। सल्ट से भाजपा MLA सुरेंद्र सिंह जीना के देहांत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक जाहिर किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और MLA थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और प्रत्येक वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके देहांत से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की ताकत प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का देहांत हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुख सहन करने की ताकत परिवार को दे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुख के समय में परिवार के साथ है।

मुंबई हमले पर PAK का सबसे बड़ा कुबूलनामा, जारी की आतंकियों की सूची

बिहार परिणाम के बाद बंगाल की सीएम ने साधी चुप्पी, बंगाल में जीत के लिए बीजेपी ने कमर कसीं

अमेरिका में कोरोना ने फिर ढाया कहर, पिछले 24 घंटों में आए डेढ़ लाख नए केस, 1600 की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -