उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत एक लापता
उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत एक लापता
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार रात वाहन के नदी में गिर जाने से भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है। जिसकी खोजबीन के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग एक कार में सवार होकर निजमुला-बिराही रोड़ से गुजर रहे थे। स्थानीय प्रशासन की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर शनिवार देर रात साढ़े आठ बजे थल्ली तोक में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मैक्स में चार लोग बैठे हुए थे। आज सुबह तीन लोगों के शव खाई से बरामद किए गए। जबकि अभी एक शव अभी तक नहीं मिल पाया है। बताया गया कि बारिश की वजह से पुलिस टीम को रेस्क्यू में समस्या आ रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

NDRF की टीम भी स्थानीय प्रशासन की सहायता से लापता शख्स की तलाश में जुटी हुई है। रविवार को भी बचाव दल के लोग बचाव अभियान में लगे हुए हैं, किन्तु अभी तक लापता शख्स की जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में खासी दिक्कतें आ रही थीं। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने बताया कि दुर्घटना निजमूला मार्ग पर हुई है। मैक्स व्यारा गांव से सैंजी बाजार की तरफ जा रही थी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-NCP ने फिर उलझा पेंच, सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

मुंबई में अमित शाह का चुनावी शंखनाद, कहा- महाराष्ट्र और हरियाणा में NDA की सरकार बनना तय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -