उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस और निर्दलीय से आगे चल रही भाजपा
उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस और निर्दलीय से आगे चल रही भाजपा
Share:

देहरादून: सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में अब तक घोषित 67 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 28 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 19 पर कांग्रेस और 20 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। यहां बता दें कि रात करीब साढ़े नौ बजे तक भाजपा व कांग्रेस सात-सात, बसपा एक और निर्दलीय एक पद पर आगे चल रहे थे। नगर निगमों में महापौर पद का पहला परिणाम भाजपा के हक में गया।

हरियाणा, गुजरात, पंजाब व दिल्ली में सात हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बता दें कि ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा की अनीता ममगाईं ने 11168 मतों से जीत दर्ज की है वहीं बता दें कि महापौर के छह अन्य पदों के लिए मिले रुझानों में भाजपा और कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। अलबत्ता, पार्षद, सभासद व सदस्य पदों के 1064 पदों में से 766 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें निर्दलीयों ने 434, भाजपा ने 204, कांग्रेस ने 123, आप ने दो और सपा, बसपा व उक्रांद ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। 

अपनी मांगों को लेकर फिर उग्र हुआ किसान आंदोलन, ठाणे पहुंचे 30 हज़ार किसान

गौरतलब है कि निकाय चुनावों में भाजपा आगे चल रही है और अभी भी मत गणना चल रही है। वहीं बता दें कि निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मंगलवार को 84 मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू होने के साथ खुला। सुबह आठ बजे से 822 टेबलों में मतगणना प्रारंभ हुई और दोपहर से नतीजे भी आने शुरू हो गए। सबसे पहले छोटे निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। 


खबरें और भी 

उत्तरप्रदेश: देवरिया शेल्टर होम से फर्जी कागजों पर तीन बच्चों को भेजा फ्रांस और स्पेन

अमृतसर: हाई अलर्ट होने के बाद भी अज्ञात युवक ने आप नेता को मारी गोली

रोहतांग सुरंग को पैदल पार कर रहीं दो महिलाएं रास्ते में हुई बेहोश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -