भाजपा MLA ने मुस्लिमों के खिलाफ दिया विवादित बयान, पार्टी ने जारी किया नोटिस
भाजपा MLA ने मुस्लिमों के खिलाफ दिया विवादित बयान, पार्टी ने जारी किया नोटिस
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के एक भाजपा MLA को मुस्लिमों के खिलाफ कथित तौर पर जहर उगलने के लिए पार्टी ने नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड के रुद्रपुर से भाजपा MLA राजकुमार ठुकराल का शनिवार को एक कथित वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में MLA को यह कहते हुए देखा जा रहा है कि उन्हें मुसलमानों के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर सफाई मांगी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में MLA राजकुमार ठुकराल अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि उन्हें मुसलमानों के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। ठुकराल ने कहा कि वह किसी मुसलमान या मस्जिद के आगे अपना सिर नहीं झुकाते हैं। MLA ने यह भी कहा कि वह रोजा इफ्तार के लिए किसी मुस्लिम के घर पर नहीं जाते हैं। वीडियो में ठुकराल ने मुस्लिमों को 'देशद्रोही' करार दिया। इसके अलावा उन्होंने वीडियो में और भी कई विवादित बातें बोली हैं।

ठुकराल की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान जारी कर उनके विचारों को व्यक्तिगत बताया और कहा कि इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा का विश्वास 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' पर है।' भट्ट के निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल गोयल ने ठुकराल को नोटिस जारी करके उनके आचरण के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

सलमान खुर्शीद ने की राहुल गाँधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग, पार्टी नेताओं पर साधा निशाना

पाकिस्तान के भविष्य पर फैसला आज, FATF कर सकता है ब्लैकलिस्ट

उत्तर भारतीयों के खिलाफ राजनीति करने वाले राज ठाकरे के तेवर पड़े नरम, ये है मजबूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -