BJP में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
BJP में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
Share:

देहरादून: उत्तराखंड फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर बीजेपी एवं कांग्रेस में बहुत उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में सम्मिलित हो गए हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में किशोर उपाध्याय बीजेपी में सम्मिलित हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से हटा दिया है।

वही टिहरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी किशोर उपाध्याय को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। टिहरी के वर्तमान बीजेपी MLA डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। नेगी सपोर्टर्स के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

बता दे कि किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से बीते दिनों निष्कासित दिया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के पश्चात् प्रदेश की तमाम सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके पश्चात् बुधवार देर रात लिस्ट में कई परिवर्तन भी किए गए। 

आज श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होंगे अमित शाह, मतदाताओं से करेंगे सीधे संवाद

'मेरे फॉलोवर्स रोक रहा Twitter.., आवाज़ दबा रहा..', राहुल गांधी का आरोप

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर का गमछा पहने दिखे पीएम मोदी, जानें इसके सियासी मायने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -