मायके से नहीं आ रही थी बीवी तो इरफ़ान ने मचाया उत्पात, दूकान-ठेले समेत कई वाहनों में लगा दी आग
मायके से नहीं आ रही थी बीवी तो इरफ़ान ने मचाया उत्पात, दूकान-ठेले समेत कई वाहनों में लगा दी आग
Share:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहाँ पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर एक युवक इतना आगबबूला हो गया कि कई दो पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, सिगरेट लाइटर लेकर निकले इस युवक ने 12 से अधिक वाहनों को फूंक डाला। इसके साथ  ही सरफिरे युवक ने एक दुकान और ठेले में भी आग लगा दी। घटना शनिवार (19 फरवरी 2022) रात की बताई जा रही है।

पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि आगजनी की यह वारदात ब्राह्मणवाला और आजाद कॉलोनी की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को इस घटना में किसी गिरोह के शामिल होने का शक हुआ। मगर जब उन्होंने CCTV फुटेज खँगाले तो सभी घटनाओं में एक ही संदिग्ध नज़र आया। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपित को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इरफान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पलटन बाजार में चूड़ियाँ बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी बहुत समय पहले मायके चली गई थी। उसके नशे करने की आदत के चलते वह वापस नहीं आ रही थी। शनिवार रात उसने पत्नी से फोन पर बात की। उसने पत्नी से कहा कि, यदि वह मायके नहीं लौटी तो वह पूरे शहर में आग लगा देगा। फिर भी बीबी ने आने से इंकार कर दिया।

इसके बाद वह आगबबूला होकर घर से निकला और इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसे जहाँ भी उसे दुपहिया वाहन एकांत में खड़ा हुआ दिखा, वह सबको जलाता चला गया। पुलिस हिरासत में इरफ़ान ने कहा कि, 'मैंने देहरादून फूँक डाला। मेरी पत्नी आ नहीं रही। मेरा दिमाग खराब है और मैंने देहरादून फूँक डाला।' पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगजनी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सोमवार (21 फरवरी 2022) को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले को लेकर लोग आक्रोश में है। 

अब हिजाब पर बात करना भी 'गुनाह' ! कर्नाटक विवाद पर चर्चा कर रहे लोगों पर लोहे की रॉड और लाठियां लेकर टूट पड़ी मुस्लिम भीड़

दोस्त के साथ मिलकर फौजी पति को उतारा मौत के घाट, परिजनों के सामने बना दी हार्ट अटैक की कहानी

बिहार: मुर्दे को लगाई हथकड़ी!, वायरल तस्वीर देखकर खौल उठेगा खून

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -