हमीरपुर में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात
हमीरपुर में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात
Share:

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में यमुना और बेतवा नदियों की उफान पर चल रही हैं। इससे रविवार सुबह शहर में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पुराना जमुना घाट पर ही 12 से ज्यादा मकान जलमग्न हो चुके हैं। नगर के कुछ और इलाकों में पानी सड़क पर आने की वजह से कई मकान पानी से घिर गए। बाढ़ प्रभावित इलाकों और गांवों में पूरी रात ब्लैक आउट रहा।

पावर कॉर्पोरेशन ने नदियों का जलस्तर निरंतर बढ़ने की वजह से एहतियात के तौर पर ये कार्यवाही की। बाढ़ग्रस्त इलाकों में अभी तक प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंची है। इस समय यमुना नदी लाल निशान से एक मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। बेतवा नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। माता टीला और कोटा बैराज, चंबल से 12 लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी यमुना-बेतवा नदियों में छोड़ने जाने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अभी तक बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी यहां नहीं पहुंची है।

बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों ने अंधेरे में सड़क पर डेरा डालकर पूरी रात गुजारी। बीते दो दिनों से बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर रविवार सुबह नौ बजे 104.810 मीटर पर पहुंच गया। इस नदी के खतरे का निशान 103.632 मीटर है। वहीं बेतवा नदी भी खतरे के निशान 104.546 मीटर से ऊपर पहुंच चुकी है। इस समय बेतवा नदी का जलस्तर 104.840 मीटर रिकॉर्ड किया गया है।

NCP प्रमुख शरद पवार ने पाकिस्तान की तारीफ में गढ़े कसीदे, कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ममता बनर्जी का ट्वीट, कहा- देश में लागू है 'सुपर इमरजेंसी'

मंदी का असरः इस फेमस मोटर कंपनी ने बंद किया उत्पादन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -