जुमे की नमाज़ के बाद सड़कों पर मुस्लिम भीड़, यूपी के कई जिलों में पथराव, पुलिस पर हमला
जुमे की नमाज़ के बाद सड़कों पर मुस्लिम भीड़, यूपी के कई जिलों में पथराव, पुलिस पर हमला
Share:

लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमे पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। संगमनगरी प्रयागराज में स्थिति सबसे खराब रही। यहां के अटाला में जुमे की नमाज के बाद जमकर नारेबाजी और बवाल हुआ। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो मुस्लिमों ने पथराव शुरू हो कर लिया। 

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हवाई गोलीबारी भी की गई। पथराव में IG राकेश सिंह भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने एक ट्राली में आग लगा दी है। पुलिस उन्हें आगजनी से रोकने के लिए हवाई गोलीबारी कर रही है। जिलाधिकारी, SSP और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। कई आरपीएफ जवान भी जख्मी हुए हैं। डेढ़ घंटे से लगातार पत्थरबाजी हो रही है। ADJ ने प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी नहीं बंद पर सख्ती की चेतावनी दी है। 

RPF ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पथराव होता रही। प्रयागराज में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और SSP अजय कुमार भी जुमे की नमाज से पहले चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और लोगों से शांति का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस की सतर्कता के बाद भी अटाला चौराहा और उसके आसपास की गलियों में मौजूद नाबालिग लड़कों को आगे करके अराजकतत्वों ने हंगामा करा दिया। गली से लड़कों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाज़ी करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अब क्या गुंडे भी लड़ेंगे चुनाव !

'मैं इस मंडी से दूर...', हरियाणा के निर्दलीय MLA बोले- राज्यसभा चुनाव में नहीं डालूंगा वोट

'पापा विधायक हैं हमारे..', पुलिसकर्मियों से भिड़ गई भाजपा MLA की बेटी, मीडिया से भी की बदसलूकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -