इश्क के सुरूर में स्कूली लड़कियों ने भाग कर रचाई शादी
इश्क के सुरूर में स्कूली लड़कियों ने भाग कर रचाई शादी
Share:

लखनऊ : कहते है की जब प्यार परवान चढ़ता है तो इंसान उसे अपनी मंजिल तक पहुचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला हम आपको बताने जा रहे है जिसमे स्‍कूल से साथ पढ़ने वाली दो लड़कियों के बीच इश्क का सुरूर ऐसा चढ़ा की उन्‍हें एक-दूसरे से अलग रहना गंवारा नहीं हुआ। घर वालों के डर से और समाज के दबाव के बीच दोनों ने घर से भागकर दिल्‍ली में समलैंगिक शादी रचा ली। घटना की खबर लगते ही एक युवती के परिजनों ने दूसरी युवती पर उनकी बेटी को घर से भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

खबरों के अनुसार कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र निवासी दो लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती थी। धीरे-धीरे बड़ी हुई तो उनमें प्यार बढ़ता गया। मामला परिवारजनों तक पहुंचा तो उन्होंने लड़कियों के इस तरह से मिलने पर रोक लगा दी। रात के अँधेरे में दोनों लड़की अचानक गायब हो गयी जिसके बाद से लड़कियों के घर में हड़कंप मच गया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ करवाई। एक लड़की के घरवालो ने दूसरी लड़की पर आरोप लगाया की उनकी लड़की को दूसरी लड़की भगा ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज़ करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -