शौहर सिगरेट से जलाता था, देवर अश्लील हरकत करता था.., रिज़वाना ने उठाई आवाज़ तो मिला तीन तलाक़
शौहर सिगरेट से जलाता था, देवर अश्लील हरकत करता था.., रिज़वाना ने उठाई आवाज़ तो मिला तीन तलाक़
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से तीन तलाक का मामला सामने आया है। रिजवाना नाम की पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका शौहर उसे सिगरेट से जलाता था और मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसके शौहर ने जब उसे तीन तलाक दिया तो उसके ससुराल वालों ने भी उसे घर से बेदखल कर दिया। अब इसी संबंध में महिला ने शिकायत थाने में दी है।

नगर के मोहल्ला पट्टी हरनाम सिंह की रिजवाना ने बताया है कि उसका निकाह सिंभावली थाना क्षेत्र के गाँव वैट के निवासी अनस के साथ हुआ था। निकाह के वक़्त उसके घर वालों ने हैसियत के हिसाब से दहेज दिया। लेकिन ससुराल के लोगों को तसल्ली नहीं हुई। उन्होंने फिर से 10 लाख रुपए और बड़ी कार माँगना शुरू कर दिया। माँग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट होती और कई बार तो उसके शरीर व विभिन्न अंगों को सिगरेट से दागा भी जाता था। कई बार उसका देवर भी उसके साथ अश्लील हरकत करता था।

जब रिजवाना के साथ होते इन अत्याचारों के बारे में उनके परिजनों को पता चला तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाया, मगर फिर भी किसी ने रिजवाना को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। बहुत तंग आकर वह एक दिन वह घर लौट गई। जिसके कुछ दिन बाद उसके शौहर ने उसे मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया और ससुराल वालों ने भी संबंध तोड़ लिया। पुलिस में इस मामले की शिकायत होने के बाद CO स्याना अलका सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर आरोपित शौहर अनस, ससुर आस मोहम्मद, मोनिस, दानिश, आयशा, आसमा को FIR में नामजद किया है। जल्द ही इन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार तो बेटे ने फावड़े से काटकर ले ली जान

पति की हत्या कर छह फीट गहरे गड्ढे में गाड़ा था शव, ऊपर से डाला नमक, और फिर...

ओडिशा मोटर वाहन विभाग का एएसआई 2 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के साथ गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -