गंगा में जा गिरी तेज रफ़्तार कार, 6 की मौत 4 घायल
गंगा में जा गिरी तेज रफ़्तार कार, 6 की मौत 4 घायल
Share:

लखनऊ: यूपी के बागपत जिले में शनिवार को एक वाहन के नहर में गिर जाने से छह व्यक्ति डूब गए, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध मे जानकारी दी है। दो परिवार तीर्थयात्रा के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार से जा रही एसयूवी का टायर फट गया, जिसके कारण चालक एसयूवी को नियंत्रित नहीं कर सका और गाड़ी सीधा ऊपरी गंगा नहर में जा गिरी।

यह हादसा सुबह 8 बजे के लगभग हुआ जिसमें 10 यात्री और चालक इस भीषण हादसे के शिकार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और तुरंत बचाव अभियान अभियान किया गया। गाड़ी के भीतर से छह शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं चार यात्री जान बचाने के लिए पानी में संघर्ष करते नज़र आए। मृतकों की पहचान अंशिका (3), अंशु गुप्ता (8), आशुतोष गुप्ता (5), रिंकी (25), संदीप गुप्ता (30) और ड्राइवर विक्की यादव के तौर पर हुई है।

वहीं सोनी (19), शालिनी (21), देवी गुप्ता (30) और आशा गुप्ता (32) की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पिंडी गांव से संबंधित परिवार गुरुग्राम में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था, जिनके साथ वे गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जा रहे थे।

मोटे अनाज का उत्पादन घटने से देश में महंगा हुआ पशु चारा

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस सप्ताह डाला बाजार पर व्यापक असर

स्थानीय तेल तिलहन के बाजार में मांग कमजोर रहने से उतरे वनस्पति के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -