उत्तर प्रदेश में इंसानियत फिर शर्मसार, 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बलात्कार
उत्तर प्रदेश में इंसानियत फिर शर्मसार, 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बलात्कार
Share:

सोनभद्र: देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून की मांग निरंतर उठती रहती है, हाल ही में हैदराबाद से प्रियंका रेड्डी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और उसके बाद निर्मम हत्या से पूरे देश में आक्रोश है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहाँ इंसानियत फिर से शर्मसार हुई है।

यूपी के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, जैसे ही हमें सूचना मिली हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली। 

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला का उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के पोते ने अनपरा थाने मे शिकायत देते हुए बताया है कि उसकी दादी बीमार चल रही थी और घर में अकेले ही रहती थी। इसी दौरान मौका पाकर 1 दिसंबर की रात को लगभग 8:00 बजे आरोपी घर में घुस आया और उसने मेरी दादी के साथ दुष्कर्म किया।

जेवर की दूकान पर अपराधियों ने बोला धावा, दुकानदार को भी मारा चाक़ू

'जंजीरों में बांधकर रखता था पिता, करता था दुष्कर्म,' नाबालिग बेटी ने पुलिस में दर्ज कराइ शिकायत

हर्ष फायरिंग के दौरान 12 वर्षीय मासूम को लगी गोली, मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -