17 वर्षों से गौहत्या करके फरार चल रहा था अख़लाक़, अब हथियार सहित सहारनपुर में धराया
17 वर्षों से गौहत्या करके फरार चल रहा था अख़लाक़, अब हथियार सहित सहारनपुर में धराया
Share:

लखनऊ: गोहत्या के मामले में पिछले 15 वर्षों से हरियाणा से फरार चल रहे आरोपित को उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने 21 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम अख़लाक़ बताया गया है। सहरानपुर पुलिस ने इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस को दे दी है। सहारनपुर पुलिस के अनुसार, अख़लाक़ एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुई। 

गिरफ्तारी के दौरान अख़लाक़ के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और 2 जिन्दा कारतूस भी मिले हैं। यह गिरफ्तारी नागल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव शाहबाद मारकांडा में की गई है। आरोपित गाँव नन्हेडा बुढडाखेडा थाना नागल, सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अख़लाक़ हरियाणा कुरुक्षेत्र की कोर्ट से 15 सालों से भगोड़ा घोषित चल रहा था। अख़लाक़ को स्थानीय लोग इखलाक नाम से भी जानते हैं। उसके पिता का नाम निसार है। वर्ष 2005 में अख़लाक़ पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में में गौहत्या का मामला दर्ज किया गया था। उस पर हरियाणा के ही थाना रादौर, सहारनपुर के थाना नागल पर पहले ही विभिन्न मामलों के लगभग 5 केस दर्ज हैं। उस पर अवैध हथियार रखने का नया मामला भी थाना नागल में दर्ज किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए SSP सहरानपुर IPS आकाश तोमर ने जानकारी दी है कि, 'अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहरानपुर पुलिस अलर्ट है। इसी कड़ी में हरियाणा के फरार आरोपित की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित अख़लाक़ को अरेस्ट कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।'

कोयंबटूर चर्च में सेंट सेबेस्टियन की मूर्ति को तोड़ा गया

पत्नी ने ख़रीदा मोबाइल तो आगबबूला हो गया पति, उठाया खौफनाक कदम

यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में रेल हादसे की साजिश, ट्रैक से खोले गए नट, गुजर चुकी थी 3 ट्रेनें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -