मोबाईल से बढ़ती है अश्लीलता तो उप्र सरकार बंद करे लैपटाॅप बांटना
मोबाईल से बढ़ती है अश्लीलता तो उप्र सरकार बंद करे लैपटाॅप बांटना
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा रेप की बढ़ती वारदातों को लेकर विवादित बयान देने के बाद अब इस मामले में विवाद पैदा हो गया है, जिसमें साध्वी प्राची ने अपना विरोध जताया हैं। साध्वी प्राची ने विरोध करते हुए कहा कि यदि मोबाईल से ही रेप की घटनाऐं बढ़ रही हैं तो फिर उत्तरप्रदेश की सरकार लैपटाॅप बांटना बंद क्यों नहीं करती है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि वे टेक्नोसेवी हैं। उनके मंत्री मानसिक तौर से बीमार हो गए। दूसरी ओर अब वे ऊल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। 

मामले में साध्वी प्राची ने यह बात भी कही कि विश्व हिंदू परिषद के नेता साध्वी प्राची ने फोन पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कहा गया कि टेक्नोलाॅजी से ही विकास का रास्ता अख्तियार होता है। दूसरी ओर आजम मानसिक दिवालियेपन को शिकार होकर वे मोबाईल को ही बलात्कार का दोषी ठहरा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आजम खान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें लैपटाॅप बांटना बंद कर देना चाहिए। 

साध्वी प्राची द्वारा कहा गया है कि आजम खान स्वयं ही इंटरनेट और मोबाईल पर अश्लील सामग्री देखते होंगे। उनके दिमाग में तभी इस तरह का विचार आया। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम के बयान से उत्तरप्रदेश सरकार की मानसिकता का पता चल गया है। इस दौरान समाज को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश कैबिनेट के मंत्री आजम खान ने बयान दिया था कि बच्चियों से रेप के लिए मोबाईल फोन को जिम्मेदार है। मोबाईल पर छोटे-छोटे बच्चे पोर्न सामग्री देखते हैं और डाउनलोड भी करते हैं। इसमें ऐसी सामग्री भी पेश की जाती है जिससे दो से ढाई वर्ष के बच्चों के साथ भी बलात्कार  की वारदात हो जाती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -