खेत में पड़ा मिला रिटायर्ड फौजी की पत्नी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
खेत में पड़ा मिला रिटायर्ड फौजी की पत्नी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Share:

मेरठ: सरकार भले ही कितने भी दावे कर ले, कानून के सख्त किए जाने की लाख दुहाई भी दे दे, लेकिन वास्तविकता के सामने सरकार के दावे खोखले नज़र आते हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों से अपराध की खबरें आती रहती हैं, जिनमे से अधिकतर महिलाओं के साथ घटित हुए अपराधों की होती हैं, जो ये दर्शाता है कि आज आज़ादी के 72 साल भी देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला यूपी से सामने आया है। 

यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार की देर रात एक सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का अर्धनग्न शव आम के बाग में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पंहुचा दिया। वहीं, महिला के परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर महिला खेत पर गई थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवारवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम सात बजे महिला की लाश ग्रामीणों ने बाग में देखी। सूचना पर परिजन पहुंचे। महिला के कपड़े क्षत-विक्षत पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने बलात्कार के बाद हत्या होने की आशंका जताई। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

भूख के सामने बेबस हुई बच्ची ने मंदिर से चुराए पैसे, लेकिन नहीं पसीजा पुलिस का दिल....

दूसरी पारी में शतक लगाकर रोहित शर्मा ने तोड़ा इस ओपनर का रिकॉर्ड

Ind vs SA: अश्विन ने चटकाए सात विकेट, मगर इस कारण उठे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -