भाजपा विधायक पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक कर रहे जांच
भाजपा विधायक पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक कर रहे जांच
Share:

भदोही: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र को शुरू होने में अब केवल दो ही दिन बचे हैं। इससे पहले भदोही जिले की एक विधवा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी व छह अन्य पर वर्षों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस घटना से सत्ताधारी योगी आदित्यनाथ सरकार की समस्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम बदन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि "महिला भाजपा MLA रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे से 2014 में मिली थी। उसका कहना है कि उनके द्वारा उसका शादी के बहाने कई वर्षों तक उसका शोषण किया गया। महिला के पति की 2007 में मौत हो गई थी।" शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि भतीजे ने उसे 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग एक महीने तक भदोही के एक होटल में रखा कि, जहां उससे विधायक व उसके परिवार के अन्य लोगों ने बलात्कार किया।

मामले को आगे की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हवाले कर दिया गया है। मामला अभी दर्ज किया जाना है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का बजट सत्र गुरुवार को शुरू हो रहा है। ऐसे में इस मामले को लेकर विपक्ष योगी सरकार को घेरने की कोशिश करती है।

टी 20 से सन्यास ले सकते हैं डेविड वार्नर, जल्द करने वाले हैं ऐलान

NPA की डेढ़ साल की रिकॉर्ड वसूली से सरकारी बैंकों की हालत में आया सुधार

विश्व की बड़ी कंपनियां भारत में चलाना चाहती है प्राइवेट ट्रेन, RFQ निविदाएं होगी जल्द आमंत्रित

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -