काशी घूमने आई विदेशी लड़की को धोखे से पिलाई शराब, फिर होटल ले जाकर..
काशी घूमने आई विदेशी लड़की को धोखे से पिलाई शराब, फिर होटल ले जाकर..
Share:

वाराणसी: पेरिस से उत्तर प्रदेश की काशी नगरी घूमने आई एक विदेशी लड़की को दो दिन घुमाने के बाद गाइड जैसे एक व्यक्ति ने तीसरी रात होटल में उसके साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस ने इस घटना में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने ही धोखे से लड़की को बियर में शराब मिलाकर पिला दी थी, जिससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई।सुबह जब लड़की की नींद खुली, तो वह होटल के कमरे में थी और उसके कपड़े गायब थे।

जिसके बाद लड़की ने भेलूपुर थाने में अज्ञात शख्‍स के खिलाफ केस दर्ज कराया। मेडिकल जांच के बगैर लड़की अपने देश वापस लौट गई है। जाते-जाते लड़की ने पुलिस को बताया कि वह शिकायत इसलिए दर्ज करा रही है ताकि इस किस्म की घटना किसी और के साथ न हो। शिकायत के अनुसार, लड़की काशी के केदार घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी थी। उसे बाहर एक शख्स मिला, जो एक गाइड की तरह नज़र आ रहा था। उसने दो दिन उसे शहर में घुमाया। लड़की तीसरी रात उस शख्‍स के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए चली गई। 

रिपोर्ट के अनुसार, वहां उस शख्‍स ने लड़की को बियर में शराब मिलाकर पिला दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गेस्ट हाउस में उल्टी होने के साथ कमजोरी महसूस होने लगी और वह बेहोश हो गई। नींद खुली तो लड़की बिस्तर पर थी। उसके कपड़े गायब थे। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

डॉ. प्रवीण जोशी को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मिला प्रशस्ति -पत्र

कातिल शिक्षक! टेस्ट में गलतियां आने पर टीचर ने छात्र का किया ऐसा हाल

परिवार को पब में एंट्री नहीं दी तो की फायरिंग, अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -