खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 20 मुसाफिर घायल
खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 20 मुसाफिर घायल
Share:

मथुरा: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से आनंद विहार, दिल्ली जा रही निजी बस रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के पास ट्रक में जा घुसी जिससे बस में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए। इनमें हालत गंभीर होने पर छह लोगों को पुलिस ने उपचार हेतु जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

आजमगढ़ से एक निजी बस आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते आनंद विहार, दिल्ली जा रही थी। तभी बाजना कट पर आगे खड़े गिट्टी से भरे ट्रक में भिड़ गई, जिससे बस में सवार 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड लोकेश ने पुलिस को बताया कि वह घटना स्थल पर पहुंचे तो चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी। एक्सप्रेस-वे के गार्डों ने बस के शीशे तोड़कर जख्मी लोगों को बाहर निकाला। 

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची नौहझील पुलिस एवं एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने सभी घायलों को कैलाश हॉस्पिटल, जेवर और भास्कर हॉस्पीटल मथुरा एवं नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बस में लगभग 45 यात्री सवार थे, जिसमें लगभग 18 से 20 सवारियां घायल हुईं हैं। सभी घायलों को जेवर और नौहझील के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें छह की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

2050 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी आई जबरदस्त गिरावट

NCP प्रमुख शरद पवार ने पाकिस्तान की तारीफ में गढ़े कसीदे, कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ममता बनर्जी का ट्वीट, कहा- देश में लागू है 'सुपर इमरजेंसी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -