मुस्लिम महिलाओं ने उठाया CAA और NRC को समझाने का बीड़ा, लोगों को करेंगी जागरूक
मुस्लिम महिलाओं ने उठाया CAA और NRC को समझाने का बीड़ा, लोगों को करेंगी जागरूक
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक तरफ जहां मंसूर अली पार्क में महिलाएं CAA के खिलाफ बीते कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, माघ मेले में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी को लेकर लोगों को जागरूक करने की अनोखी पहल आरंभ की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माघ मेले में योग गुरु स्वामी आनंद गिरी के शिविर से मुस्लिम महिलाओं की एक टीम ने लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू की है। ये महिलाएं NRC और CAA की असलियत से जनता को रुबरू कराएंगी। जगह-जगह जाकर लोगों को बताएंगी कि ये अधिनियम सबके लिए सही है। ये कानून मुस्लिमों के खिलाफ कतई नहीं है। NRC से भी लोगों को डरने की आवश्यकया नहीं है।

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर लखनऊ में शुक्रवार को आरंभ हुआ विरोध प्रदर्शन शन‍िवार को भी जारी रहा। मुस्लिम महिलाएं CAA और NRC के विरोध को लेकर घंटाघर पर जमा हुईं हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं रातभर यहां डटी रहीं। इन महिलाओं के हाथ में CAA व NRC के विरोध की तख्तियां भी हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे दिन से CAA और NRC के विरोध में मुस्‍ल‍िम महिलाएंं अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठी हुईं हैं।

स्वराज कौशल का बड़ा बयान, कहा- 'सरकार ने सुनी ब्रू जनजातियों की समस्या और'...

RBI ने किया बड़ा ऐलान, विरोध के बाद भी बैंकिंग कार्यों में काम आएगा NPR

चरमराती अर्थव्यवस्था पर सुब्रमण्यम स्वामी का तंज, कहा- इसे गिराने के लिए भी दिमाग चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -