नाम बदलकर शादी फिर देवरों के साथ सामूहिक बलात्कार, लव जिहाद का शिकार हुई एक और हिन्दू युवती
नाम बदलकर शादी फिर देवरों के साथ सामूहिक बलात्कार, लव जिहाद का शिकार हुई एक और हिन्दू युवती
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक और लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले  की एक युवती ने अपने वकील पति पर धर्म छिपाकर शादी करने और देवरों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार करने का इल्जाम लगाया है। पीड़िता शनिवार को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर शनिवार को कर्नलगंज थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपित पति सहित तीन लोगों के खिलाफ धर्म छिपाकर शादी करने, सामूहिक बलात्कार और गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है।

युवती ने कर्नलगंज थाने में जाति और धर्म छिपाकर शादी करने के आरोपित वकील सोनू उर्फ अनुज प्रताप सिंह (पीड़िता को बताया गया नाम), उसके भाइयों मो. असलम व मो. नूर आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि नर्सिंग के प्रशिक्षण के दौरान 2021 में अनुज से उसकी दोस्ती हुई। आरोपित ने धर्म छिपाया था और उसके साथ वाराणसी में मंदिर दर्शन करने भी गया था। एक साल तक शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। 24 फरवरी 2022 को ऑनलाइन शादी का पंजीकरण कराया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा देकर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह पीड़िता पर मुस्लिम बनने का दबाव डालने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी के दोनों भाइयों ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

इस मामले की छानबीन कर रही कर्नलगंज पुलिस को पता चला है कि पीड़िता ने कोर्ट मैरिज की है। कुछ दिन पहले उसका पति से झगड़ा हुआ था। उसने अदालत में तलाक की अर्जी दी है। दोनों में समझौता नहीं हुआ, तो कहानी बदल गई। गत वर्ष इसी युवती ने अपने प्रेमी वकील के साथ मिलकर सिविल लाइंस में प्रतापगढ़ के दीपक पाल सहित अन्य के खिलाफ लाखों रुपयों की ठगी और सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज कराया था। 22 मई 2022 को दीपक एसआरएन से भाग निकला था। आगरा से उसे गिरफ्तार किया गया था।

शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, कसूर- घड़े से पानी पी लिया था

महिला के साथ बर्बरता करने वाले 06 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

VIDEO! जरा सी गाड़ी टच होने पर भड़की महिला, 90 सेकंड में जड़ दिए 17 थप्पड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -