UP पुलिस ने Twitter पर लिए एलन मस्क के मजे, देखते ही देखते वायरल हुआ ट्वीट
UP पुलिस ने Twitter पर लिए एलन मस्क के मजे, देखते ही देखते वायरल हुआ ट्वीट
Share:

लखनऊ: Twitter खरीदने के बाद से ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चाहे वह बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात हो या फिर सोशल मीडिया कंपनी के स्ट्रक्चर में परिवर्तन, मस्क लगातार चर्चाओं में हैं। इन सबके बीच एलन मस्क खुद भी ट्विटर पर लगातार एक्टिव नज़र आते हैं। उनकी Tweets भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब एलन मस्क के एक ट्वीट पर यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा जवाब दिया है, जो तेजी से वायरल हो गया है। 

 

दरअसल, Tesla और Twitter के मालिक एलन मस्क ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा था कि, ‘वेट, यदि मैं ट्वीट करता हूं, तो क्या वह काम माना जाएगा?’ इस ट्वीट ने यूपी पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। यूपी पुलिस ने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि, 'वेट, यदि यूपी पुलिस आपके ट्वीट पर प्रॉब्लम को सॉल्व करती है, तो क्या वह काम माना जाएगा?’ इसके बाद, यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से मस्क और अपने रिप्लाई का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘हां, यह माना जाएगा।’ इसके बाद यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट किए जाने के बाद से इसको हज़ारों लोग लाइक कर चुके थे। 

यूपी पुलिस की इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट किया- लव इट। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, खूबसूरत जवाब। बता दें कि एलन मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर पर अब तीन प्रकार के टिक अलॉट किया जाएगा। यह ब्लू, ग्रे और गोल्ड कलर में होंगे। यह टिक्स सब्सक्राइबर्स को उनकी पहचान, संस्थान, सरकार और सेलेब्स के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। इससे पहले मस्क ने 8 डॉलर प्रतिमाह के हिसाब से ब्लू टिक देने की बात कही थी।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से निकला रोज़गार, दौड़-दौड़कर पोस्टर लगाने के 15 हज़ार !

क्या 'ट्रांसजेंडर' थे जीसस... ट्रिनटी कॉलेज के रिसर्चर ने किया चौकाने वाला खुलासा

इंदौर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे 'जय श्री राम' और मोदी-मोदी के नारे, सामने आया Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -