200 किसानों पर दर्ज हुई FIR, ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई थी झड़प
200 किसानों पर दर्ज हुई FIR, ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई थी झड़प
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने अब तक भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की है। इन सबके खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 223, 352, 427 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में कौशांबी पुलिस थाने में भाजपा के जनरल सेक्रटरी अमित वाल्मिकी ने शिकायत दी है, जिनके स्वागत के दौरान ही यह हंगामा हुआ था। 

दरअसल, बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता अमित बाल्मीकि का स्वागत करने हेतु गाजीपुर बॉर्डर पर इकठ्ठा हुए थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की वहाँ कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे ‘किसानों’ के साथ झड़प हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से डंडे चलने लगे। किसान ज्यादा थे, इसलिए वह भारी पड़े और भाजपा कार्यकर्ताओं को भागना पड़ा। अब इस केस में भाजपा नेता अमित बाल्मीकि की शिकायत पर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ कौशाम्बी थाने में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान पुलिस ने वीडियो भी बनाया था, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि बड़ी तादाद में मौजूद ‘किसानों’ ने पहले गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और फिर कार्यकर्ताओं पर तलवार, भाले, लाठी-डंडों से हमला किया। वहीं ‘किसान’ नेता इसे भाजपा की साजिश कह रहे हैं। तनाव बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिस ने फ़ौरन भाजपा के काफिले को वहाँ से रवाना किया।

सेबी ने बीएसई पर धोखाधड़ी के लिए 4 संस्थाओं पर लगाया लाखों का जुर्माना

डिजिटल इंडिया योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने किया संवाद, वन नेशन-वन राशन कार्ड को लेकर कही ये बात

राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस पर WHO ने किया फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -