गोरखपुर: घर पर लगा था पाकिस्तानी झंडा..., हिरासत में पप्पू कुरैशी, राजद्रोह का केस दर्ज
गोरखपुर: घर पर लगा था पाकिस्तानी झंडा..., हिरासत में पप्पू कुरैशी, राजद्रोह का केस दर्ज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक घर पर पाकिस्तान से मिलता जुलता झंडा लगे होने की शिकायत पुलिस को मिली है। यह घटना चौरी चौरा इलाके के मुंडेरा बाज़ार वार्ड क्रमांक 10 की है। इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर के 4 लोगों को आरोपित बनाया है। यह घटना 10 नवम्बर 2021 (बुधवार) की है। गोरखपुर पुलिस ने इस घटना में की गई कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। 

 

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक, कस्बा चौरी चौरा में घर पर पाकिस्तानी ध्वज लगे होने की सूचना पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए। इस पर पुलिस द्वारा फ़ौरन मौके पर पहुँच कर शांति व्यवस्था कायम की गई। युवक की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। झंडे को कब्ज़े में ले लिया गया है। पुलिस की 3 टीमें गठित कर के विधिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तहरीर ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण पांडेय की तरफ से की गई है। आरोपितों पर राजद्रोह के तहत कार्रवाई हुई है। लॉ एन्ड ऑर्डर सामान्य रखने के लिए एहतियातन बल लगा दी गई है। 

 

बताया जा रहा कि वायरल तस्वीर का संज्ञान ले कर जब पुलिस घर तक पहुँची तब वहाँ कोई झंडा नहीं मिला था। पुलिस ने चेक किया तो मकान भी भीतर से बंद मिला। तक़रीबन एक घंटे बाद मकान खुला। मौके पर मिले एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसने ध्वज लगाने वाले पप्पू कुरैशी के घर के आगे खड़ी गाडी में तोड़फोड़ भी की। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के भी कार्यकर्ता पहुँच गए। इस घटना के परिणाम स्वरुप मची गहमागहमी और भीड़ के आक्रोश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल, जानिए आज का नया भाव

भारत में 110 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा, 90 फीसद लोगों को लगी कोवीशिल्ड

जब शिक्षक दिवस है तो फिर शिक्षा दिवस अलग क्यों ? जानिए किसको समर्पित है ये दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -