हिरासत में नहीं, अब यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, इन संगीन धाराओं में दर्ज हुई FIR
हिरासत में नहीं, अब यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, इन संगीन धाराओं में दर्ज हुई FIR
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अरेस्ट कर लिया है। प्रियंका गांधी को धारा 144 के उल्लंघन के जुर्म में अरेस्ट किया गया है। उन पर शांति भंग करने सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा सीतापुर में पुलिस हिरासत में थीं। उन्हें बिना FIR के 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखने पर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल कर रही थी, मगर अब यूपी पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज ही यूपी पुलिस प्रियंका को कोर्ट में भी पेश करेगी। 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि आवाज उठाने वाले लोगों के प्रति यूपी सरकार का रवैया लगातार हिंसात्मक और दमनकारी है। प्रियंका गांधी ने लखनऊ दौर पर आए पीएम  नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए पूछा कि PM लखीमपुर खीरी उन परिवारों से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं, जिनके बेटों की ‘‘बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई’’ और जहां हेलीकॉप्टर से जाने में यहां से महज 15 मिनट लगते हैं। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी के अन्य लोगों को कृषकों और लोकतंत्र के संबंध में बोलने का अधिकार नहीं है। उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस के अन्य नेताओं को जिन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है, उन पर ना बोलें।"

लेबनान अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए IMF के साथ विचार विमर्श है जारी

इन खास संदेशों से दे अपने गुरु को 'विश्व शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं

सरकार ने किया सीरिंज के निर्यात पर अंकुश लगाने का ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -