सिपाही के क़त्ल का आरोपी और 25 हज़ार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
सिपाही के क़त्ल का आरोपी और 25 हज़ार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Share:

गाजियाबाद: ग़ाज़ियाबाद के कविनगर पुलिस ने रविवार को RDC गौर मॉल के पास से एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश पुलिस की गोली से जख्मी  हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाश ने वर्ष 2007 में इकरार नामक एक पुलिस कर्मी एक अन्य शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी और तभी से फरार चल रहा था। इस बदमाश पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि कवि नगर पुलिस शास्त्री नगर चौराहे पर वाहनों की तलाशी कर रही थी। तभी मुखबिर ने बताया कि दो युवक डायमंड फ्लाई ओवर की तरफ से बगैर नंबर की बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। इनमें एक युवक सिपाही इकरार के क़त्ल का आरोपी है। कुछ ही देर बाद दोनों युवक बिना नंबर की बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया, किन्तु दोनों इनग्राम की तरफ भागने लगे।

इस दौरान पुलिस भी उनका पीछा करती रही और मॉल के सामने उनको घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नीतू निवासी देहरा धौलाना हापुड़ गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस उसके साथी की तलाश में लगी हुई है।

कार्वी घोटाले ने निवेशक और ब्रोकर के रिश्ते की बुनियाद को हिला दिया

पेट्रोल की कीमत में तीसरे दिन भी बढ़ोतरी, डीजल स्थिर

क्या नोएडा में 35 रुपए किलो बिक रहा प्याज ? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -