दानिश से देवेश बन लड़की को फंसाया.., फिर शुरू हुआ झूठे प्यार और जानलेवा साजिश का घिनौना खेल
दानिश से देवेश बन लड़की को फंसाया.., फिर शुरू हुआ झूठे प्यार और जानलेवा साजिश का घिनौना खेल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आर्किटेक्ट ने धर्म और नाम छिपा कर युवती के साथ शादी की। कुछ समय बाद पति की असलियत पता चलने पर युवती ने आपत्ति जताई थी। जिससे खफा होकर आरोपी पत्नी के धर्म पर टिप्पणी करते हुए उसके साथ मारपीट करता था। बुधवार को आरोपी ने पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की भी कोशिश की। किसी प्रकार पति के चंगुल से मुक्त होकर पीड़िता ने पारा थाने पहुंच कर केस दर्ज कराया था। जिसके आधार पर आरोपी को अरेस्ट किया गया है। 

राजाजीपुरम की रहने वाली युवती के मुताबिक, सात वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात दानिश उर्फ देवेश से हुई थी। जो पेशे से एक आर्किटेक्ट है। मुलाकात के समय दानिश ने अपनी पहचान देवेश के रूप में दी थी। साथ ही युवती से बातचीत बढ़ाते हुए देवेश ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। दानिश उर्फ देवेश के झूठे प्यार में पड़ कर युवती ने परिवार वालों के विरुद्ध जाकर विवाह कर लिया। मगर ससुराल पहुंचने के बाद उसे दानिश की हरकतों पर संदेह  हुआ। युवती के अनुसार, दानिश उसे धार्मिक कार्य करने से भी रोकता था। पूछने पर कहता था वह ईश्वर को नहीं मानता है। वहीं, वह खुद दूसरे धर्म की रीतियों का पालन करता था। पति का यह वर्ताव देख कर पीड़िता ने छानबीन करना शुरू किया। तो उसे देवेश के दानिश होने का पता चला। नाम और धर्म छिपा कर शादी रचाने की बात पर युवती ने आपत्ति जताई थी। जिस पर आरोपी गाली गलौज करता था। 

पीड़िता के अनुसार, दानिश से उसे एक बेटी हुई है। वह बेटी की खातिर आरोपी के साथ किसी प्रकार से जीवन गुजार रही थी। मगर 16 फरवरी की रात दानिश ने युवती की जान लेने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार  वह कमरे में बेटी के साथ सो रही थी। तभी दानिश ने मुंह पर तकिया रख कर गला घोंटने का प्रयास किया। पति को धक्का देते हुए पीड़िता किसी प्रकार घर से बाहर भाग गई थी। जिसके बाद पुलिस बूथ पहुंच कर शिकायत की थी। पुलिस कर्मी युवती के साथ उसके घर भी आए थे। मगर तब तक दानिश फरार हो चुका था। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर दानिश उर्फ देवेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुराने थाने के पास से दानिश उर्फ देवेश को अरेस्ट भी कर लिया गया है। 

एक दिन के लिए रिश्तेदार के घर गई थी पत्नी, जब घर लौटी तो बिस्तर पर अर्धनग्न अवस्था में थी..

56 वर्षीय ठेकेदार ने किया नाबालिग का बलात्कार, माँ बोली- चुप रहो

मजाक-मजाक में चली गई जान, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -