यूपी चुनाव में NCP-TMC भी सपा के साथ, लेकिन 'कांग्रेस' से दूरी क्यों ?
यूपी चुनाव में NCP-TMC भी सपा के साथ, लेकिन 'कांग्रेस' से दूरी क्यों ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव का ट्रेलर भी दिखाई देगा। यूपी चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ भी गठबंधन कर लिया है। सपा ने NCP और TMC को इस चुनाव में एक-एक सीट देने का निर्णय लिया है। NCP नेता केके शर्मा को बुलंदशहर की अनूपशहर सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। वहीं, TMC नेता ललितेश पति त्रिपाठी मिर्जापुर से सपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने NCP केके शर्मा को गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि सपा,  TMC को भी एक सीट देने वाली है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'एनसीपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव जी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। एनसीपी नेता केके शर्मा जी, बुलंदशहर की अनूपशहर  – 067 विधानसभा सीट से सपा-एनसीपी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।'

बता दें कि यूपी में सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही NCP महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के साथ सत्ता में है। NCP के सपा के साथ जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि शरद पवार की पार्टी यूपी की तमाम सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। शरद पवार ने एक दिन पहले ही सपा के साथ गठबंधन को लेकर जानकारी देते हए कहा था कि वह अखिलेश यादव की पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। 

लद्दाख में नौकरी के लिए अनिवार्य थी 'उर्दू' भाषा, अब मोदी सरकार ने बदल दिया नियम

बिक्रम मजीठिया को हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, सिद्धू और चन्नी को बड़ा झटका

पंजाब की दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे चरणजीत चन्नी, हार का डर या कोई और प्लान ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -