'डर के कारण कबूला था इस्लाम, अब कर रहे घर वापसी..', मुज़फ्फरनगर के 15 मुस्लिम बने हिन्दू
'डर के कारण कबूला था इस्लाम, अब कर रहे घर वापसी..', मुज़फ्फरनगर के 15 मुस्लिम बने हिन्दू
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में एक मुस्लिम परिवार के 15 सदस्यों ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया है। परिवार ने कहा है कि उन्होंने 18 वर्ष पूर्व डरकर इस्लाम कबूला था, लेकिन अब वह दोबारा अपने धर्म में लौटना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार, ये परिवार बिनौली क्षेत्र का निवासी है और इन्होंने सोमवार (नवंबर 8, 2021) को आश्रम पहुँचकर हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा प्रकट की। 

इसके बाद आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने उनसे आश्रम में हवन-पूजा करवाई और इनकी हिंदू धर्म में आस्था देखते हुए इन्हें पुनः हिंदू धर्म में स्वीकार करा लिया। इस दौरान उन्हें जेनऊ पहनाई गई और विधि-विधान से शुद्धिकरण के बाद रहीसू का नाम यशपाल रखा गया, दानिश का नाम दिनेश किया गया, जरीना को मिथलेश नाम दिया गया। इसी प्रकार शमी को बादल, सनी को दीपक, गुलबहार को संगीता, आसमां को कविता, आशिया को वंदना, आनिया को प्रतिमा, नीशा को नीशा देवी, सुलेखा का सरोज, असगर का बिल्लू कुमार, शकील का अमित, अशरफ का विनोद नाम दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के कुल 15 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। इनमें 7 महिलाएँ, 5 पुरूष और 3 बच्चियाँ हैं। परिवार मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता है। हिन्दू धर्म में घर वापसी की इस पूरी प्रक्रिया में मोहनलाल, सागर शर्मा, सुमित चौधरी, परमजीत, अमरपाल, मुकेश कुमार और रविंद्र उपस्थित थे। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा कि 18 वर्षों बाद उन्होंने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। उनके अनुसार, उन्होंने डर के चलते इस्लाम अपनाया था, किन्तु अब हिंदू धर्म वह अपनी मर्जी से स्वीकार रहे हैं। उनके ऊपर किसी ने दबाव नहीं बनाया।

भारत पर मंडरा रहा जलवायु परिवर्तन का खतरा, बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकती है चीजें

Nykaa IPO आवंटन स्थिति की करें जांच

विजय सेतुपति को लात मारने पर बीजेपी नेता देंगे इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -