लखनऊ में भी CAA के खिलाफ प्रदर्शन, पूरी रात बच्चों को लेकर सड़क पर डटी रहीं मुस्लिम महिलाएं
लखनऊ में भी CAA के खिलाफ प्रदर्शन, पूरी रात बच्चों को लेकर सड़क पर डटी रहीं मुस्लिम महिलाएं
Share:

लखनऊ:  नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर लखनऊ में शुक्रवार को आरंभ हुआ विरोध प्रदर्शन शन‍िवार को भी जारी रहा। मुस्लिम महिलाएं CAA और NRC के विरोध को लेकर घंटाघर पर जमा हुईं हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं रातभर यहां डटी रहीं। इन महिलाओं के हाथ में CAA व NRC के विरोध की तख्तियां भी हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे दिन से CAA और NRC के विरोध में मुस्‍ल‍िम महिलाएंं अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठी हुईं हैं।

रातभर कोहरे और ठंड में महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। हालांक‍ि, रात में प्रदर्शनकारी मह‍िलाओं की तादाद कम रही, किन्तु सुबह होते ही एक बार फिर से भीड़ जमा होने लगी है। सुबह घंटाघर पर ही महिलाओं ने बिस्कुट और चाय का नाश्ता किया। धरना दे रही महिलाओं ने संविधान की शपथ लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार CAA में मुसलमानों को नहीं शामिल कर हिंदू मुस्लिम एकता में दरार डालना चाहती है। धरने में चार पांच वर्ष के बच्चों को भी बैठाया गया है, जिनके हाथ में CAA और NRC विरोधी तख्तियां हैं।

महिलाओं का कहना है कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) लागू कर केंद्र सरकार गरीबों को नोटबंदी की तरह एक बार फिर कतार में लगाना चाहती है । यह कानून मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने के लिये लाया गया है।

NPR पर गृह मंत्रालय की बैठक में शामिल नहीं हुआ बंगाल, किया मीटिंग का बहिष्कार

चौथी अमेरिकी कंपनी बनी अल्फाबेट, छुआ एक लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैप

Hobart International 2020: सानिया मिर्जा ने की दमदार वापसी, डबल्स फाइनल में बनाई जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -