छेड़छाड़ के आरोप में जेल गया था शख्स, बाहर आते ही पीड़िता के पिता को मार डाला
छेड़छाड़ के आरोप में जेल गया था शख्स, बाहर आते ही पीड़िता के पिता को मार डाला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से क़त्ल का एक हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है। यहां, छेड़खानी के आरोपी व उसके साथियों ने पीड़िता के पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए CHC में जमकर हंगामा किया। राठ क्षेत्र के मझगवां थाने के टोला रावत गांव निवासी पीड़िता के चाचा ने बताया कि गांव के दबंग युवक रोहित ने उनके भाई की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद केस भी दर्ज हुआ था। इस मामले में  पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। वह कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर तोड़ दिए थे। 

आरोप है पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद भी आरोपी पर कोई सख्ती नहीं दिखाई। चाचा ने कहा कि लगभग 10 बजे उनके भाई किसी काम से राठ जा रहे थे। इसी बीच गांव के बाहर नहर के पास रोहित कुमार, आशिक, मनीष, प्रशांत व रंजीत ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने भागने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने गोली चला दी। पीठ में गोली लगने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। फ़ौरन ही उसे CHC राठ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के परिजनों का इल्जाम है कि थाना पुलिस भी आरोपी से मिली हुई है। पुलिस ने सही कार्रवाई की होती, तो यह हत्या नहीं होती।  परिजनों के आक्रोश व धक्कामुक्की होने पर थानाध्यक्ष मौके से भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया थाने के दरोगा गुलाब सिंह की लापरवाही सामने आई है। जिस पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में दरोगा की भूमिका की तफ्तीश की जा रही है। इसके बाद दरोगा गुलाब सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

हैरतंअगेज! SBI ATM को ही बना डाला 'BAR', मामला जानकर रह जाएंगे दंग

मदरसे में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, 55 साल के पड़ोसी ने किया बलात्कार

महिला करती थी ये गैर क़ानूनी धंधे, अब सलाखों के पीछे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -