लड़की के सिर पर ऐसा चढ़ा इश्क़ का भूत, कि परिवार के ही सात सदस्यों को खिला दिया ज़हर
लड़की के सिर पर ऐसा चढ़ा इश्क़ का भूत, कि परिवार के ही सात सदस्यों को खिला दिया ज़हर
Share:

 

मुरादाबाद: प्रेमी के साथ घर से भागने के लिए एक लड़की ने बेहद खौफनाक कदम उठाया है। युवती ने अपने परिजनों को भोजन में जहर दिया और प्रेमी के साथ घर से भाग गई। सुबह जब लड़की के पिता घर पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि, अभी सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला मुरादाबाद के मैनावेर थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी नन्हे सिंह ने बताया है कि वह सोमवार को एक मैयत में गए हुए थे। वहां से मंगलवार की सुबह वापस लौटे। नन्हे सिंह का आरोप है कि प्रेमी अरविंद ने मेरी बेटी को जहर लाकर दिया होगा। जिसे उसने सभी के भोजन में मिलाकर दे दिया। जिसके बाद परिवार के सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।

अमरोहा में 10 वर्ष पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाली घटना की याद दिला दी, जिसमें प्रेमी जोड़े ने अपने ही परिवार के सात लोगों को गर्दन काट कर मौत की नींद सुला दिया था। हर किसी को लग रहा था कि किसी बाहरी शख्स ने घर में घुसकर यह सामूहिक हत्या की है। किन्तु पुलिस की जांच के बाद मामला कुछ और ही निकला। घर की ही बेटी शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। शबनम उस परिवार में एकमात्र ऐसी थीं, जो इसमें जीवित बची थी।

आज है वामन जयंती, जानिए उनसे जुडी यह कथा

पेटीकोट में मिली महिला की लाश, ईंट से कुचला था चेहरा

माँ ने काट दी छह वर्षीय बेटी की कलाई, हुई गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -